लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यसमिति व अधिवेशन समलखा, पानीपत मे आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द, केन्द्रीय उर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायबसिह सैनी के सानिध्य मे हुआ।
राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपडा ने बताया कि बैठक मे सत्र 2025-27 के लिये अखिल भारतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमें जोधपुर के घनश्याम ओझा को राजस्थान व गुजरात का प्रभारी बनाया गया। इसी प्रकार अखिल भारतीय उपाध्यक्ष ताराचन्द गोयल, अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, संयुक्त महासचिव नरेश पारीक, अखिल भारतीय सचिव श्रीमती अंजूसिह व अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल बालड को मनोनीत किया गया। जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेशकुमार विश्नोई ने बताया कि बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष बालकिशन परिहार, प्रान्त उपाध्यक्ष हरीश लोहिया व दीपक माथुर सहित देशभर से आए दो हजार से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।