हंसराज बहरोड़ नीमराना में लघु उद्योग स्वयं सहायता योजना के तहत शहद प्लांट का हुआ उद्घाटन

November 27, 2024

नीमराना में महिलाओं की स्वयं सहायता समूह की और से गुरुवार को शहद के लघु उद्योग का शुभारंभ के के यादव सदस्य लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी जयपुर अंचल राजस्थान, सुनील जुनेजा लघु उद्योग इकाई नीमराना, बीजेपी नेता बलवान यादव बीजेपी नेत्री अंजली यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया । प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर सभी पदाधिकारियों ने सहायता समूह की महिलाओं को धन्यवाद दिया और कह की आज जो छोटा सा पौधा लगाया है वो जल्द ही बड़े प्लांट के रूप में विकसित हो । मुखिया ज्योति देवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज राजीविका कार्यक्रम के तहत इस शहद प्लांट का उद्घाटन किया जा रहा है, जो हमें अपने उत्पादों का वाणिज्यिकरण करने, स्वरोजगार उत्पन्न करने और आर्थिक समृद्धि की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगा। यह शहद प्लांट हमारे लिए एक उदाहरण होगा कि किस तरह से हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग करके, अपने क्षेत्र को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। शहद उत्पादन से न केवल हमारे किसानों और महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि यह हमारे आसपास के पर्यावरण और कृषि क्षेत्र के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। राजीविका जैसी योजनाएं महिला सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूह (साल) के सदस्य अब न केवल घर-परिवार की देखभाल कर रही हैं, बल्कि आर्थिक तौर पर भी अपनी भूमिका निभा रही हैं। इस शहद प्लांट के माध्यम से, वे अपना व्यवसाय स्थापित कर सकती हैं, और शहद के उत्पादन से अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं।

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please