राइजिंग राजस्थान : राजसमंद इन्वेस्टर समिट में दिखा निवेशकों का उत्साह

November 4, 2024

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के देश-दुनिया के उद्योगों को राजस्थान में आमंत्रित कर निवेश लाकर अधिक से अधिक रोजगार सृजित करने के किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में जयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन 9 से 11 दिसंबर तक होने जा रहा है। इससे पूर्व सभी जिलों में इन्वेस्टर समिट हो रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक भानुप्रताप सिंह राणावत एवं रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राधाकिशन गुप्ता ने बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत राजसमंद इन्वेस्टर समिट का आयोजन बुधवार को नाथद्वारा स्थित दी मारुति नंदन ग्रांड में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, जिला प्रभारी सचिव, विकास सीताराम भाले, जिला कलक्टर वालमुकुंद असावा बतौर अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम में जहां कई उद्यमी भाग लेने पहुंचे और 5538.39 करोड़ रुपए के निवेश के एमओयु 106 इकाइयों की ओर से किए गए। ये निवेश धरातल पर आने से 26 हजार 500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। जिला प्रभारी सचिव एवं राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण अध्यक्ष विकास सीताराम भाले, जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने जिले में निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी निवेशकों का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा एमओयू को धरातल पर उतारने हेतु प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किया जाएगा। इस दौरान एडीएम नरेश बुनकर, डीएएफओ सुदर्शन शर्मा, डीटीओ डॉ कल्पना शर्मा, प्रादेशिक परिवहन अधिकरी नेमीचंद पारीक, एसडीएम रक्षा पारीक, जिप एसीईओ डॉ सुमन अजमेरा, मार्बल गैंगसा एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यप्रकाश काबरा, ग्रेनाइट संस्थान अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष संदीप शामसुखा, रवि शर्मा, सनसिटी ग्रुप के निदेशक रविन्द्र सनाढ्य, डॉ नितिन शर्मा, नारायणसिंह राव, शिवचरण हेड़ा, मिराज समूह के मुकेश राठी, आरडीसी जिंक हेड़ बलवंतसिंह राठौड़, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भरतपालसिंह शक्तावत मारूती नंदन के निदेशक मदनसिंह चौहान, संजय सामसुखा, बाबूलाल कोठारी सहित निवेशक मौजूद थे।

सबसे बड़ा एमओयू हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड का

राणावत एवं गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे बड़ा एमओयू हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड की ओर से 3000 करोड़ रुपए का किया गया। ऐसे ही बीआई इंडिया पेंट्स ने 500 करोड़, सनसिटी लाइफ स्पेस ने 150 करोड़, अलास्का रिजॉर्ट ने 150 करोड़, यूटिका नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड ने 125 करोड़, मिराज बिजनस डवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने 125 करोड़, आनंता चेरीटेबल एजुकेशनल सोसायटी ने 125 करोड़, लक्ष्मी बायो फ्यूलस ने 100 करोड़, श्रीलोक हिल्स ने 100 करोड़, केडिया ग्रांड होटल्स ने 80 करोड़, प्रयत्न रिजॉर्ट ने 58 करोड़, मैसर्स दिलीप कोठारी ने 55 करोड़, वेल्थ बिल्ड हॉटलस ने 50.73 करोड़, मैसर्स बंशीलाल पालीवाल ने 50 करोड़, भावना सिंह हेरिटेज रिजॉर्ट ने 50 करोड़, अर्जुन बाघ रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने 50 करोड़, श्रीहरीप्रिय इंडस्ट्री ने 50 करोड़ रुपए निवेश के एमओयू किए। ऐसे ही अन्य समस्त एमओयू मिलाकर राजसमंद इन्वेस्टर समिट में कुल 5538.39 करोड़ रुपए निवेश के एमओयु 106 इकाइयों द्वारा किए गए।

औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को लेकर प्रतिबद्ध है सरकार

उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान की परिकल्पना साकार करने के लिए सरकार पहले दिन से ही क्रियाशील है। देश-दुनिया के उद्योगों को राजस्थान में आमंत्रित किया जा रहा है। उन्हें स्वयं भी निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए दक्षिण कोरिया और जापान जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसे ही मुख्यमंत्री ने भी कई देशों में जाकर उद्योगों को राज्य में निवेश हेतु आमंत्रित किया है। राइजिंग राजस्थान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में वे इन्वेस्टर समिट आयोजित किए जा रहे हैं। जिले में 5,538 करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू होना अपने आप में उपलब्धि है। डॉ बैरवा ने कहा कि जिले में सरकार द्वारा संचालित योजनाओ में नियमानुसार उद्योगों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सहयोग किया जाएगा, सभी विभाग आपसी समन्वय से इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वे भी सुनिश्चित करेंगे कि जिले में उद्योगों को सड़क, बिजली, पानी सहित किसी भी प्रकार की मूलभूत समस्या नहीं हो। उद्योग सरल रूप से स्थापित हो इसके लिए वे कटिबद्ध रहेंगे। जो समस्याएं समिट में उद्योगों ने सरकार के समक्ष रखी से प्रयास करेंगे।

जिले में है व्यवसाइयों के लिए अनुकूल वातावरण

कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राजसमंद जिला एक शांतिपूर्ण जिला है, यहां व्यापारियों में भय नहीं है। उद्योगपतियों को सुविधाएं देना जरूरी है जिसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। जिले में होटल इंडस्ट्री से भी हजारों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्टोन मंडी की घोषणा से भी जिले को काफी लाभ होगा। आने वाले वक्त में डीएमएफटी की बैठक में नई सड़

Latest News

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please