लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों का हुआ सम्मान

May 14, 2026
Kasganj,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, उद्यमियों एवं गणमान्य नागरिकों का हुआ सम्मान

कासगंज। लघु उद्योग भारती कासगंज इकाई द्वारा संगठन का स्थापना दिवस समारोह एक होटल में बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों, व्यापारियों तथा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह रहे, जबकि प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल एवं मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान संगठन की गतिविधियों, लघु उद्योगों के सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर दो नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया, जिससे कासगंज इकाई की सदस्य संख्या बढ़कर 82 हो गई।

इकाई अध्यक्ष अरुण माहेश्वरी ने कहा कि लघु उद्योग भारती स्थानीय उद्यमियों को निरंतर एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है। संगठन का उद्देश्य उद्योगों के विकास को गति देना तथा उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। प्रदेश स्तर से आए अनूप गुप्ता ने संगठन के ई-व्यापार पोर्टल “लीप” की जानकारी साझा की। वहीं महामंत्री नवीन अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही उद्यमियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी उद्यमियों से संगठन से जुड़कर सामूहिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में “कासगंज उद्यम रत्न सम्मान” से गोपाल माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, राकेश मोहन अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त “सेवा श्री सम्मान” के अंतर्गत योग के क्षेत्र में योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. प्रवीण अग्रवाल, अध्यात्म के क्षेत्र में राकेश अग्रवाल, समाजसेवा के लिए संतोष अग्रवाल तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु भगवती प्रसाद अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वैभव बिड़ला ने किया। इस अवसर पर गौरीशंकर शर्मा, सुधीर शर्मा, दीपक गोयल, भवानी शंकर शर्मा, सुबोध मित्तल, अमलेंदु शर्मा, गोपाल माहेश्वरी सहित अनेक उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Latest Media Coverage

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please