जगतपुरा इकाई की मासिक बैठक संपन्न – राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर हुआ मंथन
आज जगतपुरा इकाई की मासिक बैठक सोहनसिंह स्मृति कौशल विकास केन्द्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य विषय आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु इकाई के सभी सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिससे आयोजन को व्यवस्थित और प्रभावी रूप से संपन्न किया जा सके।
बैठक में प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। उन्होंने सभी सदस्यों को अपने-अपने उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि किस प्रकार महिलाएं लघु उद्योग भारती के माध्यम से अपने व्यवसाय को सशक्त बना सकती हैं। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी सदस्यों से पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ ने अप्रैल माह में आयोजित होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने हेतु सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता और सहयोग का आग्रह किया। साथ ही, महिलाओं के व्यवसायिक विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से मई माह में एक सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ ने की। इस दौरान सचिव रवीना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रिया डोडा, उपाध्यक्ष सांची राणा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
धन्यवाद
रवीना श्रीवास्तव
सचिव, जगतपुरा इकाई