दुमका में लघु उद्योग भारती की विशेष बैठक: औद्योगिक विकास और MSME सशक्तिकरण पर जोर

April 10, 2026
Dumka,
JHARKHAND

लघु उद्योग भारती, जिला दुमका इकाई की एक महत्वपूर्ण विशेष बैठक आज युवराज पैलेस, दुमका में अध्यक्ष श्री मानिक महेश्वरी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित राष्ट्रीय सचिव श्री इन्द्र जी अग्रवाल एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री के. एन. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय सचिव का स्वागत एवं सम्मान अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर उपाध्यक्ष श्री प्रदीप्त मुखर्जी एवं सचिव श्री मनोज कुमार सिंघानिया द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान जिले के प्रमुख उद्योगों—चावल उद्योग, पत्थर उद्योग, स्टील स्क्रैप तथा शिक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्यमियों ने स्थानीय स्तर पर आ रही चुनौतियों को साझा किया और उनके व्यावहारिक समाधान हेतु सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में यह महत्वपूर्ण मांग रखी गई कि उपराजधानी दुमका में MSME का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया जाए, जिसके लिए भारत सरकार से लघु उद्योग भारती, झारखंड के माध्यम से पहल करने का निर्णय लिया गया। साथ ही झारखंड सरकार से जिले की औद्योगिक विकास समिति में लघु उद्योग भारती को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

इसके अतिरिक्त, दुमका में सैनिक स्कूल की स्थापना हेतु माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ से अनुरोध करने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सैन्य प्रशिक्षण का अवसर मिल सके।

राष्ट्रीय सचिव श्री इन्द्र जी अग्रवाल ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे इन मुद्दों को केंद्र सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर ट्रक ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार साह, श्री संजीव सिंघानिया, श्री विपीन अग्रवाल, श्री राकेश सिंघानिया, श्री राधा वल्लभ भालोटिया, श्री रितेश मेहरिया, श्री मनोज भालोटिया, श्री राजू मोदी एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री दशरथ उपाध्याय (जमशेदपुर) सहित दुमका जिले के अनेक उद्यमी उपस्थित रहे।

यह बैठक दुमका के औद्योगिक विकास, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान एवं भविष्य की योजनाओं को दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

 

 

 

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please