जल संरक्षण एवं जीव सेवा का संदेश लेकर आगे आया लघु उद्योग भारती आबू रोड

May 29, 2026
Sirohi,
RAJASTHAN

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत परिंडे वितरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आज लघु उद्योग भारती, आबू रोड इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत सदस्यों के विभिन्न उद्योग परिसरों में लगभग 20 परिंडे लगाए गए, वहीं 50 परिंडे अन्य उद्यमियों को पक्षियों के लिए लगाने हेतु वितरित किए गए।

इस अवसर पर आबू रोड इकाई के अध्यक्ष श्री प्रद्युम्न सिंह भाटी ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी और जल संकट के समय में पक्षियों एवं जीव-जंतुओं के लिए जल उपलब्ध कराना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने सभी उद्यमियों से ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में श्री रमन बंसल, श्री अनिल यादव, श्री प्रकाश गर्ग, श्री किशोर जांगिड़, श्री शैलेश शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही श्री धीरज यादव, श्री प्रेम सिंह भाटी, श्री विवेक बंसल एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी अपनी सहभागिता देकर अभियान को सफल बनाया।

यह पहल जल संरक्षण के साथ-साथ समाज में पर्यावरण एवं जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास रही।

 

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please