लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद जी गोयल ने कल अजमेर प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने अजमेर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया एवं प्रगति की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और सशक्त करते हुए 11 नवीन सदस्यों को लघु उद्योग भारती परिवार में जोड़ा गया। यह प्रवास संगठन विस्तार और क्षेत्रीय गतिविधियों को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

