आज अजमेर शहर मे लघु उद्योग भारती अजमेर, पालरा, गेगल इकाई की ओर से जिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, राजस्थान सरकार के जल संसााधन मंत्री श्री सुरेश जी रावत, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड, प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा, चित्तौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवनकुमार गोयल, प्रान्त महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता सहित विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारीगण व 250 से अधिक उद्यमी उपस्थित रहे।
आज ही अजमेर शहर मे कौशल विकास केन्द्र हेतु 930 वर्ग मीटर भूमि रीको द्वारा आवंटित की गयी। इसका पंजीकरण भी कराया गया। शीघ्र ही राजस्थान के मध्य मे लघु उद्योग भारती का अच्छा भवन व कौशल विकास केन्द्र बनेगा।
आज के कार्यक्रम मे 75 नये सदस्य भी जोडे गये।

