लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश द्वारा 2 अगस्त 2025 को ’’रघुकुल सदन’’, देवकाली, अयोध्या में प्रदेश कार्यकारिणी एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं संगठन मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, मार्गदर्शक श्री श्रीप्रकाश, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, श्री राकेश गर्ग, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री एवं श्री नरेश पारिख, राष्ट्रीय मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू द्वारा वर्ष 2023-25 की संगठन गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। प्रदेश के सभी संभागीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं संयुक्त महामंत्री द्वारा वर्ष 2025-27 की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। श्री रविन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, श्री अमित अग्रवाल (मुरादाबाद) को प्रदेश महामंत्री तथा श्री रमन चावला को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही श्री दीपक अग्रवाल, श्री भरत थरड, श्रीमती रीता मित्तल एवं श्री दीनानाथ बर्नवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री गौरव मित्तल को संयुक्त महामंत्री तथा श्री मनीष अग्रवाल एवं श्री राजेश सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में यूपीएसआईसी के चेयरमैन श्री राकेश गर्ग की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

