लघु उद्योग भारती द्वारा 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को अलीगढ़ क्लब स्थित हाउस ऑफ करीज़ में जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ. गौरव मित्तल, मंडल अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, ब्रज संभाग कार्यकारिणी सदस्य तरुण सक्सेना, जिलाध्यक्ष योगेश गोस्वामी, जिला महामंत्री ललेश सक्सेना एवं जिला कोषाध्यक्ष अंशुमन कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में क्षेत्रीय इकाइयों के नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक का उद्देश्य अलीगढ़ जिले में क्षेत्रीय इकाइयों का विस्तार कर स्थानीय औद्योगिक समस्याओं पर सशक्त रूप से ध्यान केंद्रित करना और क्षेत्रीय उद्योगों की आवाज़ को नीतिगत मंचों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना था। इस अवसर पर तालानगरी क्षेत्रीय इकाई से संजय गोयल (अध्यक्ष), आशीष चौहान (महामंत्री), मयंक सिंघल (कोषाध्यक्ष), सासनी गेट क्षेत्रीय इकाई से सक्षम पाली, शिखर गुप्ता, हर्षित राजा, औद्योगिक अस्थान इकाई से राजीव रामसन, राजेंद्र वार्ष्णेय, भानु अग्रवाल, गूलर रोड इकाई से प्रांजुल गर्ग, राहुल गोयल, विवेक गर्ग, गाँधी पार्क इकाई से करन जिन्दल, प्रतीक जिन्दल, यश अग्रवाल तथा अतरौली इकाई से अरविन्द अग्रवाल को संयोजक के रूप में नामित किया गया। इस दौरान डॉ. गौरव मित्तल ने सभी पदाधिकारियों से 1 अगस्त को अयोध्या प्रस्थान कर 2 अगस्त को प्रस्तावित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में सहभागिता का आग्रह किया, जहाँ प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।

