लघु उद्योग भारती – अवंतिका उद्योगपुरी, देवास रोड बैठक विवरण
आज दिनांक 24 जुलाई, गुरुवार को अवंतिका उद्योगपुरी (देवास रोड) में लघु उद्योग भारती द्वारा एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
पहला मुद्दा “अमृत 2 योजना” के अंतर्गत डाली जा रही सिवर पाइपलाइन से संबंधित था। यह पाइपलाइन सड़क के मध्य में डाली जा रही थी, जिससे उद्योग क्षेत्र में यातायात और कार्य संचालन में बाधा आ सकती थी। सभी उद्योगपतियों की सामूहिक राय थी कि यह पाइपलाइन सड़क के किनारे डाली जाए। कंपनी के अधिकारियों के साथ हुए सकारात्मक संवाद के बाद सहमति बनी कि पाइपलाइन अब सड़क के किनारे डाली जाएगी, जिससे उद्योग संचालन में असुविधा न हो।
दूसरे मुद्दे के रूप में औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट्स पर चर्चा की गई। इसके समाधान हेतु लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने डीआईसी कार्यालय जाकर प्रबंधक श्री मोरे जी से मुलाकात की। उन्होंने स्ट्रीट लाइट्स को शीघ्र चालू करवाने का भरोसा दिलाया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से श्री जितेंद्र भाटी, राजेंद्र सिरोलिया, ललित शर्मा, जेरि भाई, मनोहर सोनी, राजू भैया, ब्रजेश शिवहरे, त्रिपाठी जी, मजहर भाई, हर्ष सामरिया, अशोक चौधरी (दादू) और अली भाई उपस्थित रहे।
बैठक का समापन उद्योग क्षेत्र की बेहतरी और समन्वय के साथ समाधान निकालने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

