इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के लिए लघु उद्योग भारती और सीडीओएस के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

Organised by:
लघु उद्योग भारती
Event Date: 05/02/2026
to 08/02/2025
Jaipur City,
RAJASTHAN

इंडिया स्टोन मार्ट 2026 के लिए लघु उद्योग भारती और सीडीओएस के बीच एमओयू हस्ताक्षरित

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सीडीओएस) और लघु उद्योग भारती के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके तहत लघु उद्योग भारती, रीको और सीडीओएस के संयुक्त तत्वावधान में "इंडिया स्टोन मार्ट 2026" का आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 तक जेईसीसी, सीतापुरा, जयपुर में किया जाएगा। यह आयोजन पत्थर उद्योग की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में से एक होगा, जिसका मुख्य विषय "स्टोन फॉर सस्टेनेबिलिटी" रहेगा। इस समझौते के अवसर पर झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एमओयू साइनिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें राज्य सरकार के उद्योग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि और उद्योग राज्य मंत्री श्री केके विश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर सीडीओएस के चेयरमैन श्री अजिताभ शर्मा, रीको के प्रबंध निदेशक श्री शिवप्रसाद नकाते, सीडीओएस के वाइस चेयरमैन श्री राकेश कुमार गुप्ता तथा लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाश चंद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री ओझा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय पत्थर उद्योग को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ना, ‘मेड इन इंडिया स्टोन’ को वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित करना और उद्योग से जुड़े सभी हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है।
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please