इंदौर में लघु उद्योग भारती की सात पुरुष इकाइयों और एक महिला इकाई का पुनर्गठन बड़े उत्साह और सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी, मालवा अंचल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र दुबे जी, सचिव श्री राजेश गर्ग जी, श्री महेश गुप्ता जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवनारायण शर्मा जी और श्री विनीत जैन जी उपस्थित रहे।
इस आयोजन में लगभग 300 लघु उद्योग भारती के सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। पुनर्गठन के माध्यम से इकाइयों को सशक्त बनाकर, उद्योग जगत में नए आयाम स्थापित करने का प्रयास किया गया। यह बैठक लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों और लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

