लघुउद्योगभारती #बुरहानपुर इकाई #मध्यप्रदेश का पुनर्गठन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें #लघुउद्योगभारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश जी गुप्ता, मध्य भारत संभाग के अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह जी तोमर, प्रदेश सचिव श्री रवि भाई पोद्दार, मालवा संभाग के कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप भाई तोदी एवम इकाई से करीब 50 सदस्यों की उपस्थिती रही। नई कार्यकारिणी गठन में अध्यक्ष पुनः धनेंद्र भाई पुरोहित को चुना गया।सचिव वेदांत मित्तल एवं कोषाध्यक्ष सीए सुनीत सेठिया को चुना गया। प्रदेश अध्यक्ष ने विशेष रुप से सभी उद्यमियों से आवाहन किया कि वह अपनी कोई भी समस्या प्रदेश स्तर तक पहुंचाएं एवं उसके निराकरण का आश्वासन दिया एवम प्रदेश स्तर पर भोपाल में निर्माणाधीन भवन निर्माण हेतु सभी से अपना योगदान देने की अपील की गई।

