यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को समर्पित थी, विशेषतः #OperationSindoor की ऐतिहासिक सफलता के प्रतीक रूप में आयोजित की गई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की गूंज से पूरा शहर देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हो गया।
हर हाथ में तिरंगा और हर हृदय में “भारत माता की जय” का उद्घोष, इस आयोजन की आत्मा बना। यात्रा में शामिल लोगों ने यह संदेश दिया कि राष्ट्र सेवा केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि व्यापार, सेवा और समाज निर्माण के हर क्षेत्र में संभव है।
लघु उद्योग भारती – उदयपुर महानगर के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह यात्रा केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि यह संकल्प थी — कि लघु उद्योग न केवल आर्थिक प्रगति का आधार हैं, बल्कि वे भारत के आत्मनिर्भर भविष्य के निर्माता भी हैं।
यात्रा का समापन वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों के साथ हुआ।

