उदयपुर में महिला उद्यमियों के लिए जीएसटी जागरूकता सेमिनार सम्पन्न

Event Date: 11/07/2025
Udaipur,
RAJASTHAN

अहिल्याबाई होलकर महिला इकाई, उदयपुर द्वारा जीएसटी पर विशेष सेमिनार का आयोजन
व्यावसायिक प्रक्रियाओं में सुगमता हेतु महिला उद्यमियों को मिला मार्गदर्शन

उदयपुर, 11 जुलाई 2025लघु उद्योग भारती की अहिल्याबाई होलकर महिला इकाई, उदयपुर द्वारा मधुश्री हॉल, शोभागपुरा में GST (वस्तु एवं सेवा कर) पर केंद्रित एक विशेष सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों को जीएसटी की समस्त प्रक्रियाओं की व्यावहारिक एवं स्पष्ट जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे अपने व्यवसायों को बेहतर ढंग से संचालित कर सकें।

सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री रश्मि श्रीवास्तव (उप आयुक्त, राज्य GST) एवं श्री यशवंत मंगल (GST एवं कस्टम विशेषज्ञ) ने सहभागिता की। उन्होंने सरल भाषा में GST पंजीकरण, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, कंप्लायंस आदि विषयों को व्यापक और व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझाया। वक्ताओं ने सभी जटिल विषयों को उद्यमियों की दृष्टि से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित महिला उद्यमियों को वास्तविक लाभ प्राप्त हुआ।

सेमिनार का स्वागत भाषण इकाई की अध्यक्षा श्रीमती ऋषिका पानेरी ने दिया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती उदयपुर के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सुराना एवं सचिव श्री शुभम डांगी की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की उत्साहजनक भागीदारी रही। उन्होंने न केवल गहन रुचि दिखाई, बल्कि जीएसटी से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं और जिज्ञासाओं को भी सक्रियता से साझा किया, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती आरूषि गोयल द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन से हुआ, जिसमें सभी विशेषज्ञों, अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।

इस अवसर पर इकाई की उपाध्यक्षा श्रीमती सीमा सामर, सह-सचिव श्रीमती ममता अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निवेदिता द्विवेदी एवं श्रीमती मीनू कुंभट उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रेक्षा पोरवाल ने कुशलता से किया।

यह आयोजन महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ, जो व्यवसायिक ज्ञान और नेटवर्किंग दोनों ही दृष्टियों से अत्यंत लाभकारी रहा।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please