दिनांक 2 मई, शुक्रवार को होटल ट्री हाउस में लघु उद्योग भारती तिजारा-खैरथल जिले की सभी इकाइयों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 19 से 21 सितम्बर 2025 के मध्य आयोजित होने वाले उद्योग मेला (IIF-2025) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि यह मेला जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा लघु उद्योग भारती की संयुक्त भागीदारी में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा, कार्य योजना एवं भव्य शुभारंभ को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र खुराना, श्री राजेश गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरुण जाजोड़िया, प्रांत अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग, महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा, संयुक्त सचिव श्री संदीप गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता सहित विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। खैरथल इकाई से श्री देवेंद्र शर्मा, श्री राज यादव, श्री जीत राम यादव तथा बहरोड़-नीमराना से श्री के.के. यादव उपस्थित रहे।
भिवाड़ी-2 इकाई से अध्यक्ष श्री के.आर. मनोज, महामंत्री श्री अजित यादव, उपाध्यक्ष श्री नितिन जैन, कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष मित्तल, उपसचिव श्री अनुप गोपीनाथ, श्री विकास गोयल, श्री संदीप तिवारी, श्री विनय गुप्ता, श्री सुधीर जैन एवं श्री राहुल गौतम उपस्थित रहे।
खुशखेड़ा-करौली इकाई से अध्यक्ष श्री अनन्य जैन, महामंत्री श्री शशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष श्री अजीत सिंह यादव, सचिव श्री संदीप अग्निहोत्री, श्री प्रियंकुश त्यागी, श्री हर्ष नागपाल, श्री राजेश थापर, श्री विशाल अग्रवाल, श्री रामधन एवं श्री अश्विनी यादव की सहभागिता रही।
चौपानकी इकाई से अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा, महामंत्री श्री सुनील यादव, उपाध्यक्ष श्री सतपाल, कोषाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह, श्री विवेक जैन एवं श्री विमल पंडित उपस्थित हुए। बैठक में श्री सुदेश अग्रवाल, श्री नितिन रस्तोगी, सीए राकेश गुप्ता एवं श्री सरजीत यादव की गरिमामयी उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

