लघु उद्योग भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चन्द्र जी के मार्गदर्शन में हुआ। बैठक में अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं उत्तरी क्षेत्र प्रभारी एडवोकेट श्री अरविंद धूमल जी, उत्तरी क्षेत्र के सदस्यता अभियान समन्वयक श्री विक्रान्त शर्मा जी, पंजाब प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप मोंगिया जी, संयुक्त महासचिव श्री अनिल शर्मा जी, होशियारपुर के पूर्व अध्यक्ष श्री अमित गोयल जी, तथा महासचिव श्री हरपिंदर सिंह गिल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में उद्योगों से जुड़ी जनहितैषी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रदेश एवं केंद्र सरकार के दृष्टिकोण, रेल और सड़क संपर्क, चिकित्सा सुविधाएं, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन, बिजली की उपलब्धता और जीएसटी जैसे विषयों पर गहन चर्चा की गई।
यह बैठक ज्ञानवर्धक रही और विभिन्न औद्योगिक समस्याओं पर समाधानपरक विचार प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया कि संगठन की शक्ति को हर स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा सदस्यता को सुदृढ़ करने के लिए सक्रियता को और तेज किया जाएगा।

