एकदिवसीय ‘‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना‘‘ पर कार्यशाला
सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
उद्यमिता और लघु उद्यमों को समृद्धि में सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर एकदिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार, जयपुर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जोधपुर, जिला प्रशासन, जोधपुर एवं लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान मे लघु उद्योग भारती के भवन सभागार मे किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लघु उद्यमों को प्रोत्साहित करना और उन्हें तकनीकी, वित्तीय और प्रबंधन सहायता प्रदान करना था।
जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपडा ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना विभिन्न क्षेत्रों में लघु व सूक्ष्म उद्योगों को तकनीकी, वित्तीय, और प्रबंधन क्षमता के साथ अग्रसर करने के लिए केन्द्र सरकार ने प्रारम्भ की है जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
लघु और सूक्ष्म उद्यमों के मंत्रालय के सहायक निदेशक श्री तरुण भटनागर ने कहा कि एमएसमएई मे लाभार्थी को उद्यम असिस्टेंट प्लेटफॉर्म पर उद्यमियों के रूप मे शामिल करना तथा पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के साथ सामान्य सेवा केन्द्रों के माध्यम से खुद को नामांकित करने के लिये 18 ट्रेडों के कार्यक्रमों को अवसर प्रदान करना है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर के महाप्रबंधक श्री एस एल पालीवाल ने कहा कि 17 सितम्बर 2023 को प्रारम्भ की गयी योजना का उद्देश्य परम्परागत कार्य को अपने हाथो तथा उपकरणों से काम करने वाले पात्र 18 प्रकार के व्यवसाय मे लगे कार्यक्रम और शिल्पकारों को प्रारम्भ से लेकर अन्त तक सहायता प्रदान करने के लिये यह योजना कारगर है।
पीएमवीवाई जयपुर के राष्ट्रीय स्टीयरिंग समिति के सदस्य श्री ओमप्रकाश टापू और श्री जगराम विश्नोई ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा मे तहत अधिक से अधिक लोगो को लाभाान्वित करने की प्रधानमंत्री की अच्छी पहल है।
प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले उद्यमियों ने इस योजना के लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की और अपने व्यवसाय को और भी सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हुए।
कार्यक्रम मे पारम्परिक उद्योगो से जुडे अनेक शिल्पकार, हस्तशिल्पी व अनेक महिलाओ ने भाग लिया।
अन्त मे सहायक निदेशक श्री संजय मीणा ने धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

