किशनगढ़ इकाई की सामूहिक कार्यकारिणी बैठक: औद्योगिक समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा

Organised by:
लघु उद्योग भारती, किशनगढ़
Event Date: 22/09/2025
NULL,
RAJASTHAN

किशनगढ़ इकाई की सामूहिक कार्यकारिणी बैठक: औद्योगिक समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा

आप सभी को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 सितंबर 2025, सोमवार को लघु उद्योग भारती, किशनगढ़ की सभी इकाइयों की सामूहिक कार्यकारिणी बैठक एवरशाइन मार्बल्स प्रा. लि. पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता किशनगढ़ मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री उमेश गोयल द्वारा की गई। बैठक में किशनगढ़ इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा ने गत बैठक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राजस्थान सरकार द्वारा औद्योगिक समस्याओं के निराकरण एवं सुझावों के लिए गठित कमेटी में लघु उद्योग भारती के श्री मुकेश अग्रवाल को सदस्य नामित किए जाने पर किशनगढ़ इकाई की ओर से उन्हें ऊपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रभारी भी निर्धारित किए गए, जिसमें जीएसटी एवं कर संबंधी समिति के प्रभारी श्री नरेश बजाज, बैंकिंग हेतु श्री दीपक शर्मा, ईएसआईसी, श्रम विभाग एवं कारखाने संबंधित कार्यों हेतु श्री गौरव अग्रवाल, अजमेर विद्युत वितरण निगम एवं विद्युत संबंधित कार्यों के प्रभारी श्री यतीश सैनी, श्री जीतेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं श्री गौरव अग्रवाल, रीको संबंधित कार्यों के प्रभारी श्री सत्यनारायण बंसल एवं श्री मुकुल गर्ग, प्रदूषण विभाग के लिए श्री पवन अग्रवाल (रजनीगंधा मार्बल), जिला उद्योग केन्द्र प्रभारी श्री राजेश कुमार गोयल, श्री राजेश बाफना एवं श्री आलोक अग्रवाल, निर्यात संवर्धन संबंधित कार्यों के प्रभारी श्री आलोक अग्रवाल, ईएसआई अस्पताल (प्रस्तावित) के कार्यों की प्रगति हेतु श्री महेन्द्र पाटनी और कार्यालय एवं कौशल विकास केन्द्र की स्थापना हेतु भूमि चयन के प्रभारी श्री उमेश गोयल, श्री सत्यनारायण बंसल, श्री महेन्द्र पाटनी, श्री जीतेन्द्र सिंह राजपुरोहित एवं श्री गौरव अग्रवाल को नामित किया गया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ। इस अवसर पर किशनगढ़ इकाई कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश भोमावत, चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री पवन बंगाली एवं श्री राजेश कुमार गोयल, खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बाफना, कोषाध्यक्ष श्री कीर्ति कोचेटा, सिलोरा इकाई उपाध्यक्ष श्री दिवाकर दाधीच सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती, किशनगढ़

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please