29 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र जी भाई साहब के किशनगढ़ प्रवास के अवसर पर एक विशेष कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी अग्रवाल एवं चित्तौड़ प्रांत महामंत्री श्री प्रवीण जी गुप्ता भी उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन किशनगढ़ इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा जी के औद्योगिक प्रतिष्ठान पर किया गया, जिसमें क्षेत्र की सभी इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती एवं सदस्यता विस्तार पर व्यापक चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष जी ने किशनगढ़ क्षेत्र में 10 अगस्त तक 151 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसे सभी इकाइयों ने सहर्ष स्वीकारते हुए पूर्ण समर्थन और लक्ष्य प्राप्ति का आश्वासन दिया। यह प्रवास संगठनात्मक सक्रियता, समन्वय और विस्तार की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।

