लघु उद्योग भारती सीकर इकाई द्वारा आज भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी एवं सोलर) श्री श्रीपद येसो नायक का सीकर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सालासर से जयपुर जाते समय उनके अल्प प्रवास के दौरान उन्हें पारंपरिक रूप से शाल, पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री सुधीर कुमार गर्ग ने मंत्रीजी से उद्योगों को सस्ती ऊर्जा एवं बिजली उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर चर्चा की और बताया कि इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को नई गति मिलेगी तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। श्री नायक ने संगठन के कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार उद्योगों की सौर एवं नविकरणीय ऊर्जा की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रही है और राजस्थान जैसे राज्य में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री संजय कुमार मोर, सीकर इकाई अध्यक्ष श्री हरिशंकर अग्रवाल, सचिव श्री कृष्ण कुमार पुरोहित, कोषाध्यक्ष श्री रामावतार अग्रवाल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

