msme निर्यात प्रोत्साहन, खादी ग्रामोद्योग प्रमुख सचिव श्री अमित मोहन जी के साथ #LUB_काशी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में श्री कौशल राज शर्मा जी आयुक्त वाराणसी तथा श्री एस राज लिंगम जिलाधिकारी वाराणसी भी उपस्थित रहे। #काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह जी ने काशी के उद्यमियों की समस्याओं ( निरस्त औद्योगिक प्लाटो, उद्योग सब्सिडी सहित बुनकरों को बिजली छूट) का मुद्दा उठाकर जल्द से जल्द दूर करवाने की मांग की। सचिव महोदय ने उक्त सभी मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

