लघु उद्योग भारती, खुरजा इकाई की बढ़ती लोकप्रियता
लघु उद्योग भारती की खुरजा इकाई निरंतर उद्योग हित के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाते हुए उद्यमियों के बीच अपनी लोकप्रियता और विश्वसनीयता को सुदृढ़ कर रही है। इसी क्रम में आज दोपहर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में स्वर्गीय श्री संजीव मित्तल जी (पॉटरी उद्यमी) के प्रकरण एवं उसमें Adani Group की संदिग्ध लिप्तता के संदर्भ में एक विशाल आम सभा का आयोजन किया गया।
सभा की अध्यक्षता प्रमुख उद्यमी श्री रविन्द्र गुप्ता जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में खुरजा की माननीय विधायिका श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष, व्यापारी सुरक्षा फोरम श्री विनोद पहलवान जी उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में पॉटरी उद्यमियों ने सहभागिता कर अडानी गैस से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं समस्याएँ माननीय विधायिका जी के समक्ष रखीं।
माननीय विधायिका जी ने घटना पर गहरा दुःख एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए तत्काल जिलाधिकारी महोदया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से वार्ता की। संस्था अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता एवं महामंत्री श्री आलोक गर्ग ने उद्यमियों की ओर से विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत कर उद्योग जगत की चिंताओं को प्रभावी ढंग से रखा।
विधायिका जी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जिला प्रशासन की उपस्थिति में अडानी गैस के उच्च अधिकारियों एवं पॉटरी उद्यमियों की एक संयुक्त बैठक खुरजा में आयोजित की जाएगी, जिसमें उद्यमियों की मांगों एवं समस्याओं का ठोस समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
खुरजा इकाई की यह सक्रियता और उद्योग हित में निरंतर तत्परता यह दर्शाती है कि लघु उद्योग भारती आज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि उद्यमियों की सशक्त आवाज बन चुकी है।
उद्योग हित में सदैव तत्पर — लघु उद्योग भारती

