गोता, अहमदाबाद में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन – जयदेव भाई पटेल बने प्रमुख, जीतू भाई तीर्थंकर

Event Date: 19/05/2025
Ahmedabad,
GUJARAT

अहमदाबाद के गोता क्षेत्र में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन

अहमदाबाद के गोता क्षेत्र में लघु उद्योग भारती की एक नई इकाई का गठन उत्साह और संगठनात्मक समर्पण के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब, पूर्व अध्यक्ष बलदेव प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष वजू भाई वाघसिया, प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर भाई पटेल, प्रदेश सचिव ईश्वर भाई सज्जन, तथा संगठन के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय उद्यमीगण उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि श्री जयदेव भाई पटेल को इकाई का प्रमुख पद और श्री जीतू भाई तीर्थंकर को महामंत्री के रूप में दायित्व सौंपा जाए। इसके बाद जयदेव भाई ने एक समर्पित और सशक्त टीम का गठन किया, जो गोता इकाई के संगठनात्मक कार्यों और उद्यमिता विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर समस्त नव-निर्वाचित टीम को संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। लघु उद्योग भारती गोता इकाई अब अपने क्षेत्र के उद्यमियों के हित में सक्रिय योगदान देने हेतु तैयार है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please