MSME सेमिनार: उद्यमिता में नवाचार और सहयोग की पहल
लघु उद्योग भारती, गोधरा इकाई एवं जिला उद्योग केन्द्र, गोधरा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 21 जुलाई 2025 को MSME सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पंचमहल जिला कलेक्टर श्री अजय दहिया, लघु उद्योग भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गुजरात-राजस्थान-महाराष्ट्र के प्रभारी श्री बलदेवभाई प्रजापति, राष्ट्रीय मंत्री श्री श्याम सलुजा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वरभाई पटेल, जिला अध्यक्ष श्री तनेजा, गुजरात सोप एंड डिटर्जेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रमेशभाई सुंदेशा, GST के असिस्टेंट कमिश्नर श्री धवल बामणिया, श्रम विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर श्री एम. जी. सोनी, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री डी. बी. प्रजापति, MGVCL के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री सी. वी. भट्ट, GPCB के रीजनल मैनेजर श्री प्रदीप कुमार दवे तथा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री आर. एस. पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेमिनार में लघु उद्योग भारती के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, हालोल, कालोल एवं वडोदरा इकाइयों के अध्यक्ष एवं उनकी टीम के साथ-साथ MSME क्षेत्र से जुड़े उद्यमी, गणमान्य नागरिक एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के 116 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
इस सेमिनार का प्रमुख आकर्षण AI (Artificial Intelligence) पर केंद्रित सत्र रहा, जिसमें AI Centre for Excellence, Gandhinagar से फेकल्टी श्री सिद्धार्थ कामत ने उपस्थित होकर उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, लाभ और संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की। इस जानकारीपूर्ण सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर मिला कि कैसे AI उद्यमों की उत्पादकता, गुणवत्ता नियंत्रण, ग्राहक सेवा, और नवाचार को एक नई दिशा दे सकता है।
यह सेमिनार MSME क्षेत्र में तकनीकी उन्नयन, नीति-सहयोग और नेटवर्किंग के लिए एक सार्थक मंच साबित हुआ।

