छत्तीसगढ़ लघु उद्योग भारती ने 18 अक्टूबर 2024 को क्षेत्रीय उद्यमी सम्मलेन का आयोजन किया जिसमें मुख्यअतिथि माननीय मुख्य मंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं विशिष्ट अतिथि ,उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी रहे। संगठन की ओर से कार्यक्रम में ,अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र गुप्त जी , अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचंद गोयल जी , अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष श्री समीर मुंदरा जी , अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम पटेल जी , छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंघानिआ जी , मध्यप्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी ,छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री श्रीमती सीपी दुबे जी , छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय जी , प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री कैलाश चंद्रवंशी जी , मंचस्थ रहे। इस भव्य कार्यक्रम को आयोजित करने में सम्पूर्ण प्रदेश की टीम ने , अथक परिश्रम किया। सुदूर क्षेत्रों जैसे , जगदलपुर (जिला बस्तर ), अंबिकापुर (जिला सुरगुजा ), कवर्धा (जिला कबीरधाम ) इत्यादि के सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ।क्षेत्रीय वार्षिक बैठक में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ से लगभग 200 सदस्य सम्मिलित हुए तथा उद्यमी सम्मलेन में लगभग 600 उद्यमी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के करकमलों से उद्योग दर्पण नामक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। तथा मुख्यमंत्री जी ने दो नवगठित इकाइयों अंबिकापुर तथा महासमुंद के अध्यक्ष एवं सचिव को मंच पर प्रमाणपत्र भी दिया। लघु उद्योग भारती द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष 10 मांगे रखी गई थी , जिनमे से आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने दो मुख्य मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दे दिया है , जो, छत्तीसगढ़ में पृथक MSME मंत्रालय का निर्माण करना तथा लघु उद्योग भारती हेतु भवन निर्माण के लिए भूमि आबंटित करना है, जिसे सुन कर सभी सदस्यों ने ताली की गड़गड़ाहट द्वारा अपनी प्रसन्नता का प्रदर्शन किया । अंततः ये कहा जा सकता है की कार्यक्रम पूर्ण रूपेण सफल रहा।

