लघु उद्योग भारती द्वारा आज प्रदेश के एमएसएमई मंत्री माननीय श्री चैतन्य काश्यप जी से प्रदेश में उद्योगों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन ने फायर एनओसी से जुड़े उद्योगों की समस्याओं, प्रदेश में नई एमएसएमई पॉलिसी के व्यापक प्रचार-प्रसार और इसके लिए सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित करने का प्रस्ताव, छिंदवाड़ा फर्नीचर क्लस्टर के विकास से जुड़ी जरूरतें तथा कटनी गारमेंट क्लस्टर से संबंधित मुद्दे मंत्री जी के समक्ष रखे।
मंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश में एमएसएमई पॉलिसी की जानकारी हर इकाई तक पहुंचाने के लिए कार्यशालाओं के आयोजन को सकारात्मक पहल बताया।
यह मुलाकात अलग-अलग चरणों में संपन्न हुई, जिसमें छिंदवाड़ा और कटनी इकाई के पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रदेश एवं अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं और संभावनाएं साझा कीं, जिन पर मंत्री जी ने सकारात्मक चर्चा कर समाधान का भरोसा दिलाया।
यह बैठक प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र की मजबूती और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

