जयपुर में महिला सशक्तिकरण की अनूठी पहल – स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी 2025

Event Date: 20/07/2025
Jaipur City,
RAJASTHAN

“स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी” — महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल
लघु उद्योग भारती, महिला इकाई, जगतपुरा द्वारा 19 एवं 20 जुलाई 2025 को अक्षरधाम खंडेलवाल हॉल, जगतपुरा में आयोजित “स्वयं सिद्धा राखी एवं तीज प्रदर्शनी” नारी स्वावलंबन और हुनर का भव्य उत्सव बनकर उभरी। “One Stall One Skilled Child” की प्रेरक संकल्पना के साथ आयोजित इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में लगभग 55 महिला उद्यमियों ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन कर आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। जयपुर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर, डीआईसी की मुख्य प्रबंधक श्रीमती शिल्पी पुरोहित, और राष्ट्रीय-प्रदेश स्तरीय लघु उद्योग भारती पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। यूनियन बैंक, आशादीप बिल्डर्स और Trinity Electronics जैसे प्रमुख प्रायोजकों के सहयोग से सजी इस प्रदर्शनी में दोनों दिन दर्शकों की भारी भीड़ और उत्साहजनक बिक्री ने महिला उद्यमिता को नई ऊर्जा प्रदान की। आयोजनों की श्रृंखला में दीप प्रज्वलन, उत्पाद अवलोकन, प्रेरणादायक संबोधन एवं धन्यवाद ज्ञापन जैसे सभी चरणों में संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ता टीम की समर्पण भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। समापन समारोह में इकाई अध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ द्वारा पूरी टीम को उपर्णा पहनाकर सम्मानित करना एक भावनात्मक और प्रेरक क्षण रहा। इस संपूर्ण आयोजन की सूत्रधार रहीं श्रीमती सुनीता शर्मा, जिनकी दूरदृष्टि एवं सतत प्रेरणा से यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणास्पद मिसाल बन गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please