जयपुर सेंट्रल महिला इकाई की मासिक बैठक आयोजित: महिला नेतृत्व और व्यवसायिक कौशल पर चर्चा
जयपुर सेंट्रल महिला इकाई की मासिक बैठक आज अध्यक्ष प्रतिमा नैथानी जी की अध्यक्षता में एवं संगठन मंत्री रमा अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ-साथ आगामी 10 मार्च को अहिल्या बाई होलकर जी के शताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस महत्वपूर्ण आयोजन को भव्य रूप देने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य वक्ता श्वेता अरोड़ा जी ने व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में बॉडी लैंग्वेज के महत्व पर विचार साझा किए और इस विषय पर बहनों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि सकारात्मक बॉडी लैंग्वेज व्यवसायिक और व्यक्तिगत विकास में किस प्रकार सहायक हो सकती है और इसे कैसे प्रभावी ढंग से अपनाया जाए।
इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अंजु सिंह जी एवं प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और अपने प्रेरणादायक विचारों से बहनों का मार्गदर्शन किया। उनके उद्बोधन ने संगठन के उद्देश्यों को सुदृढ़ किया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रचिता अगनानी जी एवं ईवा सह-सचिव रूपाली सक्सेना जी ने मुख्य अतिथि श्वेता अरोड़ा जी का उपहार देकर स्वागत एवं सम्मान किया। बैठक का समापन संगठन की भावनाओं और उद्देश्यों को सशक्त करने के संकल्प के साथ किया गया।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम
यह बैठक महिलाओं के संगठनात्मक नेतृत्व और व्यवसायिक कौशल को निखारने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही। लघु उद्योग भारती के उद्देश्य "राष्ट्र उद्धारो लघु उद्यमे" को साकार करने की दिशा में यह आयोजन महिलाओं को प्रेरित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
प्रतिमा नैथानी
अध्यक्ष, महिला सेंट्रल इकाई, जयपुर

