जांजगीर चांपा जिले में लघु उद्योग भारती जिला इकाई का गठन एवं सदस्यता अभियान की प्रगति
आज दिनांक 25 मई 2025 को जांजगीर के होटल नवरंग में लघु उद्योग भारती प्रदेश इकाई के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले कई दिनों से चल रहे सदस्यता अभियान को और अधिक गति देना तथा जांजगीर चांपा जिले में लघु उद्योग भारती की जिला इकाई का गठन करना था।
बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर श्री संजय भोपालपुरिया, सचिव पद पर श्री अंकित मोदी और कोषाध्यक्ष पद पर श्री हरि मोदी को निर्वाचित घोषित किया गया। इस प्रकार नए नेतृत्व के साथ जिला इकाई का औपचारिक गठन हुआ।
प्रदेश इकाई की महामंत्री श्रीमती सीपी दुबे, कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय, कवर्धा इकाई के अध्यक्ष श्री प्रांजल ठाकुर तथा कवर्धा से श्री प्रकाश चंद्रवंशी और श्री ऐश्वर्या सिंह भी इस बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला जांजगीर चांपा से वरिष्ठ सदस्य मनोज पालीवाल, ऋषि जिंदल, सावित्री मिल के बांके बिहारी अग्रवाल, अजय झाझड़िया, सौरभ दीदवानिया, हरि मोदी, अनिल पालीवाल, पंकज अग्रवाल, विकास जिंदल, रामशंकर साहू, विपुल अग्रवाल, रघुवेंद्र साहू, आशीष अग्रवाल, विकास सराफ, अभय मित्तल, संकेत मित्तल, राहुल चंदवानी और कृष्ण झाझड़िया जैसे कई अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।
यह बैठक संगठन की सदस्यता विस्तार और क्षेत्रीय विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे जांजगीर चांपा जिले में लघु उद्योग भारती की गतिविधियों को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा।

