दिनांक 4 जुलाई 2025, शुक्रवार को लघु उद्योग भारती, जेम्स एवं ज्वैलरी इकाई जयपुर की मासिक बैठक इकाई कार्यालय (ऑफिस नं. 230/231, सी.के. हाउस, किशनपोल बाजार) में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विकासात्मक और संगठनात्मक बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की गई। सदस्यों ने सुझाव दिया कि एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जाए, जिसमें ऐसे कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाए जिनकी शुरुआत कम लागत से हो सके। संयोजक श्री सुमेर मल जी मौसूण ने अपने ज्वैलरी कारखाने में निर्माण संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण देने और रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। सहसंयोजकों ने इस बात पर बल दिया कि आने वाली पीढ़ी को केवल कारीगर नहीं, बल्कि उद्यमी (उद्योगपति) बनाया जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि बैंक और सरकारी विभागों के अधिकारियों को LUB के विशिष्ट प्रतिनिधियों द्वारा आमंत्रित कर, उनसे उद्योग संबंधित लाभ प्राप्त किए जाएं। आगामी बैठकों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए सहमति बनी कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सदस्य क्रमवार निर्धारित स्थानों पर बैठक आयोजित करें, जहां व्यावसायिक समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की जाए। साथ ही, इकाई द्वारा एक लघु प्रदर्शनी के आयोजन पर भी सहमति बनी, जिसमें जेम्स-ज्वैलरी से जुड़े सदस्य भाग लेंगे और LUB के विशिष्ट मंडल के साथ ज्वैलर्स को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी की रूपरेखा तैयार करने की जिम्मेदारी श्री लोकेश जी सोनी व श्री बृजेश जी कुल्थिया को सौंपी गई। संगठनात्मक सहयोग और पारिवारिक तालमेल को बढ़ावा देने हेतु एक पारिवारिक गोष्ठी आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। आगामी मासिक बैठक 27 जुलाई 2025 को सदस्य श्री राजेन्द्र जी रोडा के स्थान झोटवाड़ा पर आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में श्री सुमेर मल जी मौसूण, श्री श्याम सुंदर जी जोड़ा, श्री बृजेश जी कुल्थिया, श्री पवन जी जौहरी, श्री राजेन्द्र जी रोडा, श्री प्रेमनारायण जी अग्रोया, श्री दिनेश जी सुनालिया, श्री लोकेश जी सोनी, श्री सतीश जी मण्डावरा, श्री हेमंत जी बैराड़िया एवं श्री राकेश जी सुनालिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लघु उद्योग भारती – जेम्स एंड ज्वैलरी इकाई, जयपुर (राजस्थान)

