लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
आज लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकारिणी बैठक निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा के सानिध्य में भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से संगठन मंत्र के गायन से किया गया।
जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों, सदस्यता अभियान, इकाई विस्तार तथा किए गए कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों के हितार्थ किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी बैठक में दी।
बैठक में आगामी आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 की तैयारियों पर चर्चा की गई। उत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और उनके पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। इस बार उत्सव को और अधिक भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन करने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने हाल ही में संपन्न अखिल भारतीय कार्यसमिति और कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की तथा संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
जोधपुर प्रान्त महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने उत्सव के सफल आयोजन हेतु सुझाव प्रस्तुत किए और स्मारिका के प्रकाशन की रूपरेखा साझा की, जिसमें आयोजन और सदस्यों की जानकारी शामिल की जाएगी। कोषाध्यक्ष श्री पंकज बाहेती ने उत्सव में IT और स्टार्टअप आधारित गतिविधियों के आयोजन संबंधी सुझाव दिए।
बैठक में पाली के स्वरोजगार केन्द्र एवं वहां निर्मित मिट्टी के कुल्हड़ (सिकोरे) उत्पादों की जानकारी दी गई। जोधपुर महानगर इकाई अध्यक्ष श्री पंकज भंडारी ने नये सदस्यों को सदस्यता चैक प्रदान किए।
बैठक में जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, श्री नरेश पाटोदी, महानगर सचिव श्री राकेशकुमार चौरडिया, तनावडा इकाई अध्यक्ष श्री प्रेम जाखड़, कार्यकारिणी सदस्य श्री एच. के. गर्ग, सदस्य श्री महेश सोनी और श्री राघव शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन और आभार जोधपुर प्रान्त सचिव श्री अलकृत डागा ने किया। बैठक शांतिपाठ के साथ संपन्न हुई।

