लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू की मासिक बैठक संपन्न
झुंझुनू, 13 मई।
लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू की मासिक बैठक केडिया हैंडीक्राफ्ट, रीको झुंझुनू परिसर में मंगलवार को अपराह्न 4 बजे सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष श्री रोहिताश्व बंसल ने की और सचिव श्री सुरेन्द्र केडिया ने गत गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष श्री संजय टीबड़ा ने आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा बैठक में साझा किया।
सभा में उद्यमियों ने अपने उद्योग-धंधों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। रीको क्षेत्र, उद्योग विभाग, जिला प्रशासन, बिजली विभाग व राज्य सरकार स्तर पर आ रही विभिन्न कठिनाइयों पर गंभीर मंथन हुआ और यह निर्णय लिया गया कि इन सभी विषयों पर संबंधित विभागों को पत्राचार किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, अध्यक्ष श्री बंसल ने अवगत कराया कि शाखा की वर्तमान कार्यकारिणी (2023-25) का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, ऐसे में वर्ष 2025-27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु नाम शीर्ष नेतृत्व को भेजे जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
बैठक में श्री कृष्ण कुमार रिंगसिया, अशोक केडिया, श्रवण कुमार गोयनका, महेश कुमार, अनिल कुमार जैन, लोकेश अग्रवाल, पवन कुमार शर्मा, सुशील कुमार, प्रदीप कुमावत, नेमी अग्रवाल, डॉ. डीएन तुलस्यान, नवल अग्रवाल, पवन सिंगल, मुकेश गुप्ता, सुरेन्द्र केजडीवाल, अनिल गुप्ता, विपिन राणासरिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
यह बैठक न केवल उद्यमियों की समस्याओं को साझा करने का मंच बनी, बल्कि संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

