टैक्स ऑडिट की अंतिम तिथि बढ़ाने हेतु आगरा CA Association व लघु उद्योग भारती का निवेदन

Event Date: 23/09/2025
Agra,
UTTAR PRADESH

टैक्स ऑडिट की अंतिम तिथि बढ़ाने हेतु आगरा CA Association एवं लघु उद्योग भारती का निवेदन पत्र

आज आगरा CA Association एवं लघु उद्योग भारती, आगरा के प्रतिनिधिमंडल ने मा. श्री राकेश गर्ग जी, चेयरमैन UPSIC एवं राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री, लघु उद्योग भारती को कर ऑडिट (Tax Audit) रिपोर्ट की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 से आगे बढ़ाने के लिए निवेदन पत्र प्रस्तुत किया।

प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि इस विषय को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संज्ञान में तत्काल प्रभाव से लाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि टैक्स ऑडिट की समय सीमा बढ़ाने से टैक्स ऑडिटर्स, करदाताओं, प्रोफेशनल्स तथा उद्यमियों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अपने कार्य समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूरा कर सकेंगे।

संगठन ने बताया कि बढ़ती अनुपालन आवश्यकताएँ, विभिन्न समय सीमाएँ और प्रोफेशनल्स पर बढ़ता कार्यभार वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती है। समय सीमा में वृद्धि से व्यापार जगत एवं प्रोफेशनल्स को महत्वपूर्ण सहूलियत प्राप्त होगी।

इस अवसर पर CA Association की ओर से अध्यक्ष श्री गौरव अग्रवाल, महासचिव CA अंकित बंसल एवं CA आयुष गोयल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती, आगरा की ओर से जिलाध्यक्ष श्री विजय गुप्ता एवं महासचिव श्री राजीव बंसल विशेष रूप से उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती एवं CA Association का यह संयुक्त प्रयास करदाताओं, प्रोफेशनल्स और उद्यमियों की वास्तविक कठिनाइयों को सरकार तक पहुँचाने और समय पर राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please