तीन केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में भावनगर में “विकसित भारत संवाद” सम्पन्न
भावनगर में “विकसित भारत संवाद” का भव्य आयोजन
आज दिनांक 03 अगस्त 2025, रविवार को भावनगर के इस्कॉन क्लब एवं फर्न रिसॉर्ट में भावनगर के विविध औद्योगिक संगठनों ने संयुक्त रूप से “विकसित भारत संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।
इस अवसर पर माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णवजी, माननीय केन्द्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडवियाजी, माननीय केन्द्रीय मंत्री श्रीमती निमुबेन बांभनियाजी, भावनगर पश्चिम के विधायक श्री जीतूभाई वाघाणीजी, भावनगर पूर्व की विधायक श्रीमती सेजलबेन पंड्याजी, भावनगर जिले के अन्य विधायकगण तथा अग्रणी उद्योगपति सहित 400 से अधिक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती, भावनगर जिला समिति ने अन्य औद्योगिक संगठनों के साथ मिलकर कार्यक्रम की सफलता हेतु संपूर्ण व्यवस्थाओं का संचालन किया। सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया तथा भावनगर के औद्योगिक विकास पर एक विशेष गोष्ठी का आयोजन भी संपन्न हुआ।

