31 जुलाई 2025 को तेलंगाना के कृषि मंत्री श्री थुम्माला नागेश्वर राव जी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर पधारे। इस अवसर का लाभ उठाते हुए लघु उद्योग भारती राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे शिष्टाचार भेंट की और संगठन की गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। मंत्री जी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया — उन्हें सोल, दुपट्टा, श्रीफल तथा स्टोन मार्ट 2026 की स्मृति स्वरूप मोमेंटो भेंट किया गया।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, स्टोन मार्ट, एवं अन्य सामाजिक व उद्योग हित के प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्हें “उद्योग टाइम्स” पत्रिका एवं संगठन का साहित्य भी भेंट किया गया।
मंत्री श्री राव ने लघु उद्योग भारती तेलंगाना द्वारा राज्य में इसी प्रकार के उद्योग विकास कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
इस प्रतिनिधिमंडल में श्री रविंद्र जुल्का, श्री विमल कटियार, श्री विश्वनाथ पोद्दार, श्री सुरेंद्र काबरा, श्री मोहित अग्रवाल एवं श्री उमेश खेतान शामिल रहे।

