दिल्ली में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों की ओर से निगम नेतृत्व का धन्यवाद
दिल्ली के सूक्ष्म और लघु उद्यमियों के लिए कारोबारी सहजता बढ़ाने के प्रयासों, विशेष रूप से MSME उद्यम रजिस्ट्रेशन को नगर निगम फैक्ट्री लाइसेंस के रूप में मान्यता देने और प्रॉपर्टी टैक्स विभाग में चल रही समस्याओं के समाधान के सतत प्रयासों के लिए, उद्यमियों की ओर से दिल्ली के माननीय महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह और नगर निगम स्थाई समिति की अध्यक्षा श्रीमती सत्या शर्मा को लघु उद्योग भारती मुख्यालय में आमंत्रित किया गया।
उपस्थित LUB कार्यकर्ताओं ने निगम के राजनैतिक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और दिल्ली में कारोबारी सहजता की गति को बनाए रखने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने निम्नलिखित मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की सिफारिश की:
प्रॉपर्टी टैक्स की SUNIYO योजना की स्क्रूटनी प्रक्रिया इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराना।
निगम द्वारा लगाए गए टैक्सों को सुविधा शुल्क प्रणाली में बदलना।
बवाना औद्योगिक क्षेत्र को उसके मूल नाम डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी औद्योगिक पार्क से पहचान पुनर्स्थापित करना।
औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण पर कार्यवाही सुनिश्चित करना।
LUB कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि निगम सकारात्मक निर्णय लेगा और दिल्ली में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों के हितों को प्रोत्साहन मिलेगा।
धन्यवाद।
– मुकेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष)

