हमें यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि लघु उद्योग भारती द्वारा सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा, जयपुर में आरंभ किए गए अकाउंटिंग एवं फाइनेंस, डिजिटल मार्केटिंग, तथा एपरैल एवं फैशन विषयों के प्रथम त्रैमासिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं।
इस शुभ अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित करने एवं प्रमाणपत्र प्रदान करने हेतु दिनांक 17 अप्रैल 2025 (बृहस्पतिवार) को प्रातः 10:00 बजे सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा, जयपुर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, जगतपुरा इकाई द्वारा लघु उद्योग भारती स्थापना दिवस का आयोजन भी समारोहपूर्वक किया जाएगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी श्रीमती सौम्या गुर्जर, महापौर – नगर निगम, जयपुर ग्रेटर। साथ ही नगर निगम के माननीय पार्षदगण भी इस अवसर पर सानिध्य प्रदान करेंगे।
हमें यह भी सौभाग्य प्राप्त होगा कि लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री, माननीय श्री प्रकाश चंद जी का मार्गदर्शन हमें प्राप्त होगा।
आपसे सविनय अनुरोध है कि इस अवसर पर पधारकर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करें और समारोह की गरिमा बढ़ाएं।
दिनांक: बृहस्पतिवार, 17 अप्रैल 2025
समय: प्रातः 10:00 बजे
स्थान: सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा, जयपुर
सादर,
लघु उद्योग भारती – जगतपुरा इकाई

