देवास में आज, २५ अगस्त २०२५ को, लघु उद्योग भारती की सामान्य एवं महिला इकाई की संयुक्त मासिक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में उज्जैन रोड इंडस्ट्रीज एरिए पर चल रहे कार्यों की समीक्षा, अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले स्वयंसिद्धा आयोजन की तैयारियाँ, विजयदशमी पर निकलने वाले पथसंचलन में सहभागिता, अगले माह होने वाले विश्वकर्मा जयंती एवं सेमिनार की रूपरेखा, तथा हाल ही में प्रदेश में संपन्न उद्यमी महाकुंभ के अनुभव और प्रमुख वक्ताओं के विचार सभी सदस्यों के साथ साझा किए गए। बैठक में कुल १९ सदस्य उपस्थित थे।

