नमकीन एवं फूड इंडस्ट्रियल पार्क की विद्युत समस्याओं के समाधान हेतु लघु उद्योग भारती का सार्थक प्रयास
आज लघु उद्योग भारती नमकीन एवं फूड इंडस्ट्रियल पार्क के सदस्यों ने क्लस्टर की पुरानी चली आ रही विद्युत समस्याओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारी एसी बेन्जामिन फ्रैंकलिन साहब से सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान श्री फ्रैंकलिन ने उद्यमियों की बातों को पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना और समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जल्द ही नमकीन क्लस्टर के लिए एक स्थायी लाइनमैन की नियुक्ति की जाएगी ताकि विद्युत सेवाओं में सुधार हो सके। साथ ही, पूरे क्लस्टर के रखरखाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने की भी बात कही गई। उन्होंने निकट भविष्य में स्वयं क्लस्टर का दौरा करने का वादा किया, जिससे उद्यमियों में सकारात्मक ऊर्जा और समाधान की उम्मीद जगी है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में लघु उद्योग भारती की ओर से प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
श्री मनेन्द्र (रिंकू) कृष्णानी – सचिव
श्री बाबूलाल प्रजापत – सह सचिव
श्री विजय माहेश्वरी – मीडिया प्रभारी
कार्यकारिणी सदस्य: श्री योगेश परमार, श्री महेश गोयल
सदस्य: श्री सुरेश दक, श्री शांतिलाल चौहान, तथा अन्य प्रतिष्ठित उद्योगपति सदस्यगण।
अध्यक्ष धर्मेंद्र मारू और सचिव रिंकू कृष्णानी के नेतृत्व में यह पहल क्लस्टर की मूलभूत समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में एक सशक्त कदम है।
लघु उद्योग भारती द्वारा उठाया गया यह प्रयास न केवल क्लस्टर के विकास में सहायक होगा, बल्कि उद्यमियों को एक बेहतर औद्योगिक वातावरण प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

