विश्व पर्यावरण दिवस पर लघु उद्योग भारती, बालोतरा द्वारा हरित संकल्प
आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती, बालोतरा द्वारा एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल करना था।
यह कार्यक्रम हमारे प्रभारी सचिव बुनकर जी, पचपदरा विधायक श्री अरुण जी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी बालड एवं सम्पूर्ण जिला प्रशासन की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम स्थल जसोल हेलीपैड भूमि पर अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प सभी उपस्थितजनों ने लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।
इस सफल आयोजन में लघु उद्योग भारती संरक्षक श्री रूपचंद जी सालेचा, पूर्व अध्यक्ष श्री नरेश पाटोदी एवं श्री प्रवीण महाजन, बालोतरा इकाई अध्यक्ष श्री महेन्द्र श्रीमाल, महासचिव श्री अविनाश गोलेच्छा, उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ महेश्वरी एवं श्री नरेंद्र (हिमालय), सह सचिव श्री विजय पिती, जसोल इकाई अध्यक्ष श्री डूंगरचंद जी, बिठूजा इकाई अध्यक्ष श्री मुकेश गोयल, सचिव श्री संदीप ओस्तवाल, श्री नितिन गोगड़, श्री मुकेश मदाणी, श्री रामकिशन करनानी सहित अनेक गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।
सादर,
लघु उद्योग भारती, बालोतरा

