पांढुर्ना में लघु उद्योग भारती की पुनर्गठन बैठक संपन्न, नितिन बेहुने अध्यक्ष निर्वाचित
आज पांढुर्ना में लघु उद्योग भारती द्वारा छिंदवाड़ा से आए प्रतिनिधिगणों के साथ एक महत्वपूर्ण पुनर्गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मनीष जी विश्वकर्मा, अनिल रघुवंशी एवं सौरभ राय सहित अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में पांढुर्ना इकाई के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से श्री नितिन बेहुने को और सचिव पद के लिए श्री पियूष चोलेरा को नियुक्त किया गया। साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्देश भी दिए गए, जिससे संगठन के प्रभावी संचालन और विकास को बल मिलेगा।
कार्यक्रम में पांढुर्ना एवं आसपास के कई वरिष्ठ व्यापारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री सुभाष बुधराजा, श्याम बत्रा, विक्रम मुलीक, सचिन पालीवाल, सचिन उपाध्याय, शैलेश चोलेरा, हेमराज साहू, मोहित नाहर, प्रकाश नानकानी, पारेख भागें, राजेश देशमुख सहित अनेक अन्य व्यापारीगण शामिल थे। इन सभी ने संगठन की गतिविधियों में भागीदारी और सहयोग की भावना व्यक्त की।
इस पुनर्गठन से पांढुर्ना इकाई को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय लघु उद्योगों की समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी और व्यापारिक हितों की रक्षा मजबूत होगी। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती के उद्देश्यों एवं राष्ट्रीय हितों के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत करता है।

