कल पाली में लघु उद्योग भारती की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारीयो को अखिल भारतीय संगठन मंत्री आदरणीय प्रकाश जी भाई साहब का सानिध्य मिला। सभी पदाधिकारीयो से परिचय के पश्चात संगठन कार्यों के बारे में मार्गदर्शन मिला
1 जोधपुर अंचल के जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा, पाली ,जालौर, सिरोही, व सांचौर जिले मैं कार्यरत लघु उद्योग भारती की इकाइयों के आगामी 21 जुलाई को होने वाले अभ्यास वर्ग के विषय में चर्चा हुई ।
2 आभूषण निर्मित करने वाले स्वर्णकार एवं बड़े कैटरिंग संबंधी व्यवसाय करने वालो से चर्चा कर इनकी अगले 15 दिन में 50 से 75 सदस्यों की नई सदस्यता अभियान के बारे में चर्चा की गई।
3 लघु उद्योग भारती, पाली द्वारा रीको से 1000 मीटर जमीन मांगी गई है।
यह शीघ्र निस्तारित हो इस हेतू निवेदन किया गया।
इस पर भाई साहब के संज्ञान में लाते ही रीको लिमिटेड द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरक्षित दर पर जमीन देने हेतु सिद्धांततः सहमति मिल गई है।
4 एमएसएमई एक्ट, प्रदूषण नियंत्रण मंडल से जुड़े हुए कुछ विषयों पर भी पदाधिकारीयो द्वारा विषय रखे ।
मीटिंग में जोधपुर अंचल महासचिव विनय बम्ब, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य केसरी मल छाजेड़ ,अंचल कार्यकारिणी सदस्य भारत देसरला, लालचंद लसोड सहित पाली के सह संयोजक राहुल मेहता अध्यक्ष निलेश सेमलानी, सचिव राजेश चौधरी, वरुण सिंघल सहित अतुल मुंद्डा,अंकित भंसाली, विकास श्री श्री माल, ललित मालू, संदीप लसोड सहित सोहन सिंह व नरेश सोनी भी उपस्थित रहे।

