पीलीभीत में लघु उद्योग भारती की नई इकाई गठन के लिए महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर आगरा से आए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल ने संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कार्यप्रणाली और उद्देश्य विस्तार से समझाए। उन्होंने लघु उद्योग भारती के उद्यमियों के हितों की रक्षा, सरकारी योजनाओं में संगठन की सक्रिय भागीदारी तथा उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। बरेली से उपस्थित नए मंडल अध्यक्ष उन्मुक्त संभव शील ने मंडल की रूपरेखा और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। पीलीभीत के 11 नए सदस्यों ने सदस्यता फॉर्म और चेक श्री दीपक अग्रवाल को सौंपे, साथ ही आगामी दिनों में 12 और नए सदस्यों को जोड़कर इकाई के पूर्ण गठन का आश्वासन भी दिया गया। यह बैठक लघु उद्योग भारती के विस्तार और मजबूती की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित होगी।

