लघुउद्योगभारती #उत्तरप्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक नोएडा में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उद्यमियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और लघु उद्योग के विकास के लिए नई योजनाओं और नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। #लघुउद्योगभारती के राष्ट्रीय समन्वयक श्री प्रकाश जी भाईसाहब के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी ने #गौतबुद्धनगर जिला की नई कार्यकारिणी की गठन की घोषणा की। यह बैठक लघु उद्योग उत्तरप्रदेश के विकास एवं समृद्धि में महत्वपूर्ण एक्सपोजर प्रदान करेगी और राज्य के उद्यमियों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच प्रदान करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू जी(नोएडा), प्रदेश महामंत्री श्री भरत थरड जी, कोषाध्यक्ष श्री रमन चावला जी(नोएडा), सहकोषाध्यक्ष श्री राघव सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल जी(आगरा), प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता जी(मुरादाबाद), प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ बरनवाल जी(भदोही), प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप सिंह मेहता जी(नोएडा) एवम प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरेंद्र मूर्जनी (कानपुर) को बनाया गया।

