फर्रुखाबाद में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन, 50 से अधिक उद्यमी रहे उपस्थित
आज दिनांक 9 जून 2025 को जिला फर्रुखाबाद में लघु उद्योग भारती की नई इकाई का गठन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्याम नगर में एक गरिमामयी अधिष्ठापन समारोह के माध्यम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व की प्रभावशाली उपस्थिति रही, जिनमें अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री श्री राकेश गर्ग, उत्तर प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री गौरव मित्तल, कानपुर संभाग अध्यक्ष श्री अमन घई, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हरेंद्र मूरझानी तथा श्री लाडली प्रसाद जी सम्मिलित थे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर फर्रुखाबाद जिले के लगभग 50 उद्यमी एवं महिला उद्यमियों ने सहभागिता की और संगठन से जुड़ने का उत्साह दिखाया। अधिष्ठापन समारोह में श्री उमेश कुमार गुप्ता को जिला अध्यक्ष, श्री अनुराग अग्रवाल को जिला महामंत्री, श्री संदीप सिंह को कोषाध्यक्ष, श्री गौरव अग्रवाल को उपाध्यक्ष एवं श्री विकास गुप्ता को मंत्री का दायित्व सौंपा गया। यह समारोह न केवल संगठन के विस्तार का प्रतीक रहा, बल्कि जिले में उद्यमिता को संगठित दिशा में आगे ले जाने की एक सशक्त पहल के रूप में भी देखा गया।

