बीएनआई – लघु उद्योग भारती बिज़नेस कॉन्क्लेव
बीएनआई द्वारा लघु उद्योग भारती के सहयोग से एक बिज़नेस कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य उद्यमियों के बीच सहयोग और विकास के अवसरों को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती रानपुर इकाई को एक मोमेंटो प्रदान किया गया, जिसे इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में रानपुर इकाई के सचिव नभ शर्मा, उपाध्यक्ष विकास मोहता, कार्यकारिणी सदस्य प्रफुल्ल अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष पूरण गुप्ता भी उपस्थित रहे।
इस कॉन्क्लेव में उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों एवं व्यवसायियों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन नेटवर्किंग और ज्ञान-विनिमय का एक महत्वपूर्ण मंच बन गया।

