बोटाद जिले में लघु उद्योग भारती की संयोजक इकाई की स्थापना एवं सदस्यता अभियान सम्पन्न

Event Date: 28/07/2025
Botad,
GUJARAT

लघु उद्योग भारती गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री ईश्वरभाई पटेल जी की उपस्थिति में लघु उद्योग भारती भावनगर-बोटाद के अध्यक्ष श्री खोडाभाई जाखणिया जी एवं महामंत्री श्री हर्षदभाई मोणपरा जी द्वारा बोटाद जिले का प्रवास संपन्न हुआ। इस प्रवास का मुख्य उद्देश्य बोटाद जिले में लघु उद्योग भारती की गतिविधियों का विस्तार करना था।

प्रवास के दौरान प्रतिनिधियों ने जिले के 20 से अधिक उद्योगकारों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित किया और 15 नए सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित कर बोटाद जिले में लघु उद्योग भारती की संयोजक इकाई की स्थापना की। इस नई इकाई के संयोजक प्रमुख के रूप में श्री जयंतीभाई पटेल को नियुक्त किया गया, जिन्होंने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती भावनगर के सक्रिय सदस्य श्री नीरवभाई किकाणि और श्री जयंतीभाई पटेल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह प्रवास संगठन के विस्तार और स्थानीय उद्योगों को एकजुट करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please